खुशखबरी : यूपी में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के अवरोध दूर, 30 मिलेगा को नियुक्ति पत्र

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के सारे अवरोध को हटाने में सफलता प्राप्त की है..

Jun 19, 2021 - 08:11
 0  5
खुशखबरी : यूपी में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के अवरोध दूर, 30 मिलेगा को नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / Chief Minister Yogi Adityanath

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के सारे अवरोध को हटाने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश में खाली पदों की मेरिट लिस्ट 26 जून को जारी होगी। इसके बाद 30 जून को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - योगी राज में तेजी से बढ़ी उप्र की एसजीडीपी, देश में दूसरे नंबर पर

गहन तथा जटिल प्रक्रिया के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सहायक अध्यापक के 69000 पदों पर भर्ती में सारे अवरोध को दूर कर लिया है।बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति की उम्मीद संजोए दावेदारों के लिए खुशखबरी है। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की तीसरे चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी हो गया है।

करीब पांच हजार रिक्त पदों पर अर्ह अभ्यॢथयों को नियुक्ति पत्र 30 जून को मिलेगा। अभ्यर्थी लंबे समय से काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे थे और पिछले दिनों परिषद मुख्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया था। भर्ती प्रक्रिया पर अब तेजी से काम हो रहा है। चयन तथा जनपद आवंटन प्रक्रिया ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी होगी।

यह भी पढ़ें - रानी लक्ष्मीबाई का बलिदानी जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए महान प्रेरणा - मुख्यमंत्री 

आवंटन सूची का प्रकाशन 26 जून को होगा। इसके बाद अभिलेखों का परीक्षण 28 से 29 जून को होगा। 30 जून को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। रिक्त पदों पर इसी माह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 69000 सहायक अध्यापक के खाली पदों के साथ ही अनुसूचित जनजाति के पदों पर तैनाती पाने के पात्र अभ्यर्थियों को 30 जून को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के पूर्व के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उनके निर्देशों के अनुपालन में शासनादेश जारी करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लगभग छह हजार सहायक अध्यापकों की परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें - उप्र ने एक दिन में 1.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का बनाया सबसे बड़ा कीर्तिमान

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1