उप्र में 27 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी 27 पुलिस...

May 23, 2025 - 17:06
May 23, 2025 - 17:10
 0  99
उप्र में 27 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में लगातार अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भी 27 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला हुआ है। एक दिन पहले गुरुवार को 25 पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे।

पुलिस अधिकारियों के तबादले के अनुसार देवेंद्र सिह प्रथम को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात से पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस बनाया गया है। अमित कुमार पाण्डेय को सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस जालौन, नईम खान मंसूरी को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी से पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता ​​अधिष्ठान उप्र लखनऊ, गणेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक संभल से पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार मीरजापुर, संत प्रसाद उपाध्याय को मुजफ्फरनगर से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है।

इसी तरह अवनीश कुमार गौतम को गोरखपुर से सहायक सेनानायक 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, अभिषेक प्रताप अजेय को पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर से पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज, राकेश प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन से पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर, आशुतोष मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़, उदय प्रताप सिंह प्रथम को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से सहायक सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज भेजा गया है।

अरुण कुमार राय को पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम गोण्डा से पुलिस उपाधीक्षक झांसी, सुरेंद्र नाथ यादव को पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद से पुलिस पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन, अमित चौरसिया को शाहजहांपुर से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट कानपुर नगर, नरेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक भदोही से मंडलाधिकारी (वीके) गाजियाबाद, अमित प्रताप​ सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ उप्र लखनऊ, मनोज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज से पुलिस उपाधीक्षक संभल और सिंह दीपशिखा अहिबरन को सहायक सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा से सहायक सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा भेजा गया है।

इसके अलावा सोहराब आलम को पीएसी कानपुर नगर से रेलवे झांसी, सौरभ कुमार को गोण्डा से कानपुर देहात, आदित्य कुमार गौतम को देवरिया से पीएसी लखनऊ, कर्ण सिंह यादव को पीटीएस सुलतानपुर से पीएसी झांसी, अम्बुजा त्रिवेदी को बांदा से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, अंकित कुमार द्वितीय मुरादाबाद से सीआईडी मुख्यालय लखनऊ भेजा है। इनके अलावा ​गौरव त्रिपाठी को गोरखपुर से मुरादाबाद, अशोक कुमार सिंह को मुरादाबाद, कमलेश कुमार को कन्नौज से अलीगढ़ और अंकित कुमार प्रथम को हरदोई से सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0