कांग्रेस का योगी सरकार पर तंज, कहा दुपहरी ढली नहीं कि 'जंगलराज' अपनी कहानी लिखने लगा

प्रदेश में आपराधिक मामलों को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमलावर बना हुआ है...

कांग्रेस का योगी सरकार पर तंज, कहा दुपहरी ढली नहीं कि 'जंगलराज' अपनी कहानी लिखने लगा

लखनऊ

  • प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू बोले अपराध 250 नहीं 1000 की गति से बढ़ रहा आगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कहा कि हरदोई में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या। देवरिया में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या। मथुरा में दुष्कर्म के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या। लखनऊ में बुजुर्ग की हत्या। दुपहरी ढली नहीं कि 'जंगलराज' अपनी कहानी लिखने लगा। नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री ने सदन में "अपराध" को विकास बना दिया।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री ने बीएसएल -2 लैब का  किया शुभारंभ, कहा प्रतिदिन 500 टेस्ट करें

उन्होंने कहा कि असल में उप्र में अपराध 250 नहीं 1000 की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। गृह विभाग के अगुवा सूबे के मुख्यमंत्री प्रशासनिक व्यवस्था के आगे घुटने टेक लाचार बने हुए हैं।

अजय कुमार लल्लू विभिन्न आपराधिक घटनाओं का हवाला देकर कानून व्यवस्था के मोर्च पर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि योगी राज में कानून का राज पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। प्रदेश के मुखिया टीम-11 द्वारा एकत्र फर्जी और झूठे तथ्यों को आम जनता के सामने रखकर गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पुलिस का इकबाल पूरी तरह खत्म होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें - रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बुन्देलखण्ड एक बड़ा सेंटर बनेगा : प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री आत्म-मुग्धता छोड़कर अपराध को रोकने हेतु सख्त कदम उठायें और अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को शीघ्र और सख्त से सख्त सजा दिलायें।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश को उन्नति की सौग़ात देगा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय : योगी आदित्यनाथ

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0