मानसूनी बारिश को लेकर भोलेनाथ का हुआ अभिषेक

क्षेत्र में झमाझम मानसूनी बारिश की कामना को लेकर बुन्देली सेना ने 108 घड़े मंदाकिनी के जल से पुलघाट में भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया...

मानसूनी बारिश को लेकर भोलेनाथ का हुआ अभिषेक
मानसूनी बारिश को लेकर भोलेनाथ का हुआ अभिषेक

राजकुमार याज्ञिक, चित्रकूट

  • झमाझम बारिश की रही कामना

क्षेत्र में झमाझम मानसूनी बारिश की कामना को लेकर बुन्देली सेना ने 108 घड़े मंदाकिनी के जल से पुलघाट में भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

यह भी पढ़ें : एडीजी मध्य प्रदेश के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड में रोपे जाएंगे 4000 पौधे 

बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से यह परंपरा रही है कि जोरदार बारिश की मांग को लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। इस साल सावन महीने में भी भीषण गर्मी का दंश लोग झेल रहे हैं और जिले में किसान हलाकान है। आलम यह है कि जिले के कुछ एक क्षेत्रों को छोड़कर धान की रोपाई टयूब वेलों के सहारे है। शुक्रवार को शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलघाट कर्वी में परंपरा के अनुसार 108 घड़े मंदाकिनी के जल से भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक कर उनसे क्षेत्र में झमाझम बारिश करने और किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने की प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ का विस्तार 

इस मौके पर कर्वी माफी प्रधान प्रतिनिधि बद्री सिंह पटेल, अतुल सिंह, सुरेंद्र सिंह शेरा, राम प्रकाश पाल, विजय यादव, लाला श्रीवास्तव, गोवर्धन प्रजापति, नरेंद्र रैकवार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0