बंगाल-तमिलनाडु में मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक अच्छी वोटिंग
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को जारी मतदान के बीच दोपहर 1 बजे तक अच्छी वोटिंग दर्ज की गई है...
पश्चिम बंगाल में 62.18% और तमिलनाडु में 56.81% मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को जारी मतदान के बीच दोपहर 1 बजे तक अच्छी वोटिंग दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल में 62.18 प्रतिशत और तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। दोनों राज्यों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।
पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है, जो राज्य के 16 जिलों में फैली हैं। शेष 142 सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कुछ उम्मीदवारों ने केंद्रीय बलों पर मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप लगाया है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया में की जा रही सख्ती पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अतिरिक्त जांच के कारण मतदान की रफ्तार प्रभावित हो रही है।
बताया जा रहा है कि ढाई लाख से अधिक केंद्रीय सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल में तैनात किए गए हैं। सत्तारूढ़ टीएमसी को प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसके चलते मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार दोनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
