आकाशीय बिजली से दो किसान की मौत
आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों किसान खेत में चारा काट रहे थे...

चित्रकूट। आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों किसान खेत में चारा काट रहे थे। जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। दोनों के शव खेत में पड़े मिलने पर पुलिस को सूचना दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
ये घटना रैपुरा थाना अंतर्गत रैपुरा गांव की है। गांव के मुरली मनोहर ने बताया कि उसका भाई शिवशरण पटेल (45) पुत्र राजेंद्र प्रसाद व गांव के ही विनोद पटेल (26) पुत्र राजकुमार रविवार की शाम को चारा काटने गए थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। जब वह घर वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। शव एक खेत में पड़े मिले थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना से मृतक शिवशरण पटेल की पत्नी कृष्ण देवी व मां शिवकलिया का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। पांच भाईयो में चौथे नबंर का था। वही मृतक विनोद की पत्नी दीपा सिंह व मां देवमती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई में बड़ा था। एक पुत्र व एक पुत्री हैं। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष श्याम प्रसाद घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
What's Your Reaction?






