अवैध खनन में दाे पट्टाधारकाें पर लगा 35 लाख का जुर्माना, प्रतिबंधित मशीनें जब्त
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जनपदीय टास्क फ़ोर्स ने सूचना के आधार पर जांच कर...

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जनपदीय टास्क फ़ोर्स ने सूचना के आधार पर जांच कर अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ जिला प्रशासन एवं तहसील स्तरीय टास्क फोर्स ने सख्त अभियान चलाया। अभियान के तहत खनन माफियाओं पर नकेल कसते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत टास्क फोर्स ने औचक निरीक्षण कर टीकर क्षेत्र में छह प्रतिबंधित मशीनें तथा सीकरी व्यास खंड पर एक प्रतिबंधित मशीन को खनन करते पकड़ा है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दोनों पट्टेधारकाें पर कुल 35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सभी प्रतिबंधित मशीनों को तत्काल सीज़ कर दिया गया।
टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने गुरुवार काे बताया कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता अवैध खनन के मामलों पर कार्यवाही कर रहा है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई और सख्त निगरानी से भ्रष्टाचार एवं अवैध गतिविधियों काे पूरी तरह से राेकथाम लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?






