एक अक्टूबर से होगी धान की खरीद, जिले को मिला 500 मीट्रिक टन का लक्ष्य

समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जनपद में धान, ज्वार एवं बाजरा खरीद हेतु जिलाधिकारी...

Sep 28, 2024 - 08:49
Sep 28, 2024 - 08:51
 0  1
एक अक्टूबर से होगी धान की खरीद, जिले को मिला 500 मीट्रिक टन का लक्ष्य

जालौन। समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जनपद में धान, ज्वार एवं बाजरा खरीद हेतु जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बिन्दुवार क्रय नीति के अनुसार धान,ज्वार व बाजरा खरीद के संबंध में कहा कि जनपद में धान,ज्वार व बाजरा का क्रय 1 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ होगा। जनपद में धान के 4, ज्वार के 10 तथा बाजरा के 10 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं।

जनपद हेतु धान का क्रय लक्ष्य 500 मी०टन शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। क्रय केन्द्रों पर धान , ज्वार व बाजरा के कय हेतु समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। आवक होने पर नियमानुसार धान,ज्वार व बाजरा का क्रय किया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जालीन, प्रबन्धक (गु.नि.) भारतीय खाद्य निगम उरई, वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक बाँट मोंप विज्ञान, जालौन एवं समस्त मण्डी सचिव द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित बिन्दुओं से अवगत कराया गया। अपरजिलाधिकारी (वित्तवं राजस्व)/ जिला खरीद अधिकारी संजय कुमार ने कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान,ज्वार व बाजरा विक्रय करने के लिएसभी मण्डी सचिव को व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा किसानों से क्रय किये जाने वाले धान,ज्वार व बाजरा का वर्षा आदि से सुरक्षित रखने हेतु क्रेटस एवं तिरपाल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0