26 से 28 जून तक रात में बंद रहेगा हमीरपुर का यमुना पुल, प्रशासन ने जारी किया रूट डायवर्जन

जनपद हमीरपुर स्थित यमुना पुल पर मरम्मत एवं बिटुमिनस ओवरले कार्य के चलते 26, 27 और 28 जून 2026 को रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा...

Jun 24, 2026 - 13:21
Jun 24, 2026 - 13:24
 0  26
26 से 28 जून तक रात में बंद रहेगा हमीरपुर का यमुना पुल, प्रशासन ने जारी किया रूट डायवर्जन
फ़ाइल फोटो

बिटुमिनस ओवरले कार्य के चलते रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक यातायात रहेगा प्रभावित, वैकल्पिक मार्गों का करें उपयोग

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर स्थित यमुना पुल पर मरम्मत एवं बिटुमिनस ओवरले कार्य के चलते 26, 27 और 28 जून 2026 को रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने अस्थायी रूट डायवर्जन लागू किया है।

हमीरपुर पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार कानपुर, घाटमपुर, सुमेरपुर, कबरई और महोबा की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। कानपुर से आने वाले वाहन चौडगरा-बांदा-कबरई मार्ग, कालपी-उरई-बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मार्ग अथवा चौड़गरा-पपरेंदा-सुमेरपुर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

वहीं महोबा से कानपुर जाने वाले वाहनों को कबरई-बांदा-चौडगरा एवं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मार्ग से होकर गुजरना होगा। राठ, सरीला और बिंवार क्षेत्र से कानपुर की ओर जाने वाले बड़े एवं भारी वाहनों को उरई-जालौन मार्ग से भेजा जाएगा।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों एवं बैरियरों पर स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। किसी भी यातायात संबंधी समस्या अथवा सहायता के लिए पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

पुलिस प्रशासन ने पत्रकार बंधुओं, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियनों से अपील की है कि वे इन यातायात निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0