एच.एस. कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह सम्पन्न
स्थानीय एच.एस. कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...
मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड व अंकपत्र देकर किया गया सम्मानित
कुरारा, हमीरपुर। स्थानीय एच.एस. कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन आशारानी कबीर उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शिवनारायण तिवारी ने शिरकत की।
कार्यक्रम में कक्षा नौ की छात्रा पिंकी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकुश वर्मा द्वितीय और काव्या दीक्षित तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में नीति साहू प्रथम, अनुज चौरसिया द्वितीय और राजेंद्र निषाद तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं कक्षा 11 कला वर्ग में सुनीता ने प्रथम, सत्यवती ने द्वितीय और स्तुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं अंकपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शशांक गुप्ता ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक सोमप्रकाश गुप्ता, शिक्षक जावेद खान, मयंक, नीलम सिंह, कुंवर बहादुर, अभिलाषा पांडे सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अखिलेश सिंह गौर, (कुरारा) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
