विश्व योग दिवस पर चित्रकूट में 108 स्थानों पर होगें योग शिविर

विश्व योग दिवस के संदर्भ में सन्तोषी अखाड़ा में एक बृहद बैठक आयोजित की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के...

Jun 3, 2026 - 10:38
Jun 3, 2026 - 10:39
 0  6
विश्व योग दिवस पर चित्रकूट में 108 स्थानों पर होगें योग शिविर

तैयारियों को लेकर संतोषी अखाड़ा में हुई बैठक

आरोग्यधाम में तैयार होंगे योग प्रशिक्षक, 11 जून से शुरू होगा प्रशिक्षण

चित्रकूट। विश्व योग दिवस के संदर्भ में सन्तोषी अखाड़ा में एक बृहद बैठक आयोजित की गई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर इस बार योग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखना, सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना और उम्र के हर पड़ाव में चुस्त-दुरुस्त रहना है।

दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा चित्रकूट की सभी प्रमुख संस्थाओं, संत महात्माओं एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं व आमजन के सहयोग से नगर के साथ-साथ ग्रामीण स्वावलम्बन केन्द्रों पर भी योग की बात पहुंच सके इसके लिये 11 से 13 जून तक योग प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आरोग्यधाम परिसर में दिया जाएगा। संतोषी अखाड़ा में आयोजित इस बैठक में महंत राम जी दास संतोषी अखाड़ा ,महंत दीनदयाल निर्मोही अखाड़ा, महंत गोविंद दास भागवत धाम आश्रम, महंत माधव दास करहल आश्रम, महंत राम लखन दास सुदामा कुटी, महंत योगेंद्र दास बड़े हनुमान मंदिर, महंत रामनिहोर दास, महंत राम मनोहर दास भरत मिलाप, डॉ विपिन विराट कामदगिरि परिक्रमा आरती परिक्षेत्र एवं अन्य साधु संत, नवनियुक्त अध्यक्ष चित्रकूट विशेष क्षेत्र प्राधिकरण सतना विजयपाल यादव, अभय महाजन राष्ट्रीय संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान, अपराजित शुक्ला सचिव डीआरआई, डॉ भरत मिश्रा पूर्व कुलगुरु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, साधना पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत चित्रकूट, महाप्रबंधक डीआरआई डॉ अनिल जायसवाल सहित सभी प्रकल्पों के प्रकल्प प्रमुख, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता एवं चित्रकूट नगर के सभी गणमान्य नागरिक, 12 संकुलों एवं 108 केंद्रों के प्रभारियों की उपस्थिति रही। 

चित्रकूट क्षेत्र में योग की जो संरचना बनी है उसमें जन भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए नगर क्षेत्र के लगभग 108 स्थानों पर योगाभ्यास किया जाएगा। योगाभ्यास के लिए जो स्थान चिन्हित किए गए उसमें चित्रकूट क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिर एवं सामाजिक संस्थाओं सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं। सभी स्थानों को 12 संकुल में बांटा गया है। उपरोक्त स्थानों पर 11 जून से 13 जून तक आरोग्यधाम में प्रशिक्षित होने वाले प्रशिक्षकों द्वारा चिन्हित स्थानों पर योग शिविर लगाए जाएंगे। सभी चिन्हित स्थानों पर 14 जून से 20 जून तक सुबह 6 से 7 बजे तक प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्राणायाम, मुद्राभ्यास, सन्धियोग, योगासन और सूर्य नमस्कार की सभी क्रियायें एवं आसन कराये जायेंगे। इसके अलावा चित्रकूट क्षेत्र में 108 स्थानों पर योग शिविर आयोजित करने की योजना रचना तैयार की गई है। ताकि प्रत्येक घर तक योग का संदेश पहुंचे। इस मौके पर सभी महंतों, साधु, संतों ने विशेष क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष से आग्रह किया कि चित्रकूट के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किये बिना अयोध्या एवं वाराणसी की तरह चित्रकूट का विकास हो। साथ ही माँ मंदाकिनी की अविरल, निर्मल, सदानीरा बनाये रखने के लिए शीघ्र कार्य प्रारंभ किये जायें। चित्रकूट के विकास में चौरासी कोस को सम्मलित करते हुए कार्य हों। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0