22 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
श्री जयेंद्र सरस्वती वेद पाठशाला में 22 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे...
चित्रकूट। श्री जयेंद्र सरस्वती वेद पाठशाला में 22 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे। यज्ञोपवीत संस्कार आचार्य सन्तोष पाठक के जिम्मेदारी में सम्पन्न हुआ। जिसमें आचार्य पुष्कर राज पारीक और दीपक शुक्ला ने यज्ञोपवीत के विषय में बटुकों को बताया। इस मौके पर वेद पाठशाला के प्रधानाचार्य हरेकृष्ण पांडा, आचार्य गोपाल दास तिवारी, राधेरमन, रामेन्द्र, गंगाराम, वीरेंद्र, वैकुण्ठ, अरविंद त्रिपाठी, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
