मंडी परिसर के बाहर से बाईपास का भेजे प्रस्ताव : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग ने विशिष्ट नवीन मण्डी स्थल का आकमिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वप्निल यादव अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, विनय सिंह...

Apr 24, 2026 - 11:45
Apr 24, 2026 - 11:46
 0  7
मंडी परिसर के बाहर से बाईपास का भेजे प्रस्ताव : डीएम

निरीक्षण कर सफाई बेहतर व गुटखा-पान की दुकाने बाहर करने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने विशिष्ट नवीन मण्डी स्थल का आकमिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वप्निल यादव अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, विनय सिंह प्रभारी मण्डी सचिव एवं अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे। 

जिलाधिकारी ने मण्डी समिति कार्यालय का निरीक्षण करर उपस्थिति रजिस्टर, दुकान आवंटन पत्रावली, विज्ञापन पत्रावली आदि फाइलों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया। मण्डी समिति में सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। कार्यालय में अतिरिक्त उपलब्ध पावर डस्टर को गेहूँ खरीद केन्द्र में खराब होने की स्थिति में शीघ्र उपलब्ध कराने एवं मण्डी व्यापारियों से समन्वय बनाकर उन्हे किराये पर देने के लिये निर्देश दिये गये। मण्डी क्षेत्र में बने नीलामी चबूतरो के खराब टीन शेड व दुकानों के आगे लगे टीन शेड को बदलने व मण्डी परिसर के अन्दर निर्मित कैण्टीन का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित कराये जाने के कडे निर्देश दिये गये एवं अन्दर रक्खे चाय के ठेलो पर डस्टबिन रखने एवं गुटका, तम्बाकू की दुकानों को मण्डी परिसर से खाली कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही सब्जी, फल मण्डी के दोनो नीलामी चबूतरो को एक सप्ताह के अन्दर खाली कराने के लिए मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया। 25 मार्च को सम्पन्न नीलामी में 14 दुकानों के आवंटन से सम्बन्धित प्रपत्रों का अवलोकन किया। जिसके माध्यम से कुल राजस्व एक करोड़ पन्द्रह लाख एक हजार रूपया की प्राप्ति हुई। इसके अतिरिक्त रिक्त सभी दुकानों का शीघ्र आवंटन कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। मण्डी परिसर के अन्दर से बने वाईपास को मण्डी परिसर के बाहर से बनाने के लिये प्रस्ताव का अवलोकन कर निदेशक को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये एवं साथ ही मण्डी समिति की सफाई व्यवस्था सुदृण करने के कड़े निर्देश देते हुए मण्डी सचिव को 15 दिवस का समय दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0