एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Aug 2, 2025 - 10:26
Aug 2, 2025 - 10:26
 0  6
एसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में टोलियों, रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम कराए। परेड की दौड़ करायी गयी। इस दौरान टर्न आउट चेक किया। सभी टोलियों की ड्रिल देखी एवं सुधार के लिए प्रभारी आरआई को निर्देशित किया। परेड़ में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों को अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। परेड ग्राउंड में आर्मोरर द्वारा शस्त्रों का खोलने जोड़ने व हैन्डलिंग की जानकारी दी गयी।

एसपी ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी चार व दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी, थानों के वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय, आर्मरी का निरीक्षण किया। साफ सफाई के निर्देश दिए। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स अरविन्द वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिवाशीष यादव, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0