अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का एसपी ने किया शुभारंभ
जनपद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता...
चित्रकूट। जनपद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का शुभारम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। फुटबाल प्रतियोगिता गुरुवार से प्रारम्भ होकर आगामी शनिवार तक जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर में आयोजित कि जाएगी। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के जनपद प्रयागाराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा एवं जनपद चित्रकूट की टीमों ने भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के विभिन्न जनपदों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा फुटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जाएगा। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय, क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर यामीन अहमद, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
