रामायण मेला परिसर में हुआ श्री कामङ पार्थिव हिंग महाभिषेक
श्रावण मास और रौद्र संवत्सर के संयोग में रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में राष्ट्र की सुख शांति और रक्षा के संकल्प...
चित्रकूट। श्रावण मास और रौद्र संवत्सर के संयोग में रविवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में राष्ट्र की सुख शांति और रक्षा के संकल्प के साथ दिव्य भव्य श्री कामङ पार्थिव हिंग महाभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक मान्यता है कि श्रावण भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस मास में पार्थिव पूजा और विशेष अभिषेक से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और राष्ट्र पर आने वाले संकट दूर होते हैं। इसी आस्था के साथ प्रातः आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक भागवत भूषण बृजेन्द्र शास्त्री महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और लिंगग महाभिषेक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के कार्यकारणी अध्यक्ष प्रशान्त करवरिया ने बताया कि यह महासंकल्प देश की एकता और समृद्धि के लिए किया गया है। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समाजसेवी रामबाबू गुप्ता, डॉ निर्मला गेहानी, डॉ वीके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
