जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की हुई समीक्षा बैठक

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जनपद में पिछले वर्ष माह जून...

Jul 30, 2026 - 10:45
Jul 30, 2026 - 10:45
 0  5
जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की हुई समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य सूचकांको को सुधारे चिकित्सा अधीक्षक : डीएम

चिकित्सकों की आईडी बनवाकर कम्प्यूटराइज्ड परामर्श व आभा आईडी से जोड़ने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जनपद में पिछले वर्ष माह जून 2025 तक देखे गए मरीजो के सापेक्ष माह जून 2026 तक ओपीडी 50102 अधिक, आईपीडी 1771 अधिक कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। कम्प्यूटराइज्ड ओपीडी, चिकित्सक परामर्श, लैब रिपोर्ट व आईपीडी में सबसे खराब प्रदर्शन मऊ व कर्वी शहर की पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक तक कार्य की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश के साथ ही सभी चिकित्सको की आईडी बनवाते हुए कम्प्यूटराइज्ड परामर्श व आभा आईडी से जोड़ने के भी निर्देश दिए गये। संस्थागत प्रसव में पिछले वर्ष के सापेक्ष 155 प्रसव अधिक होने पर संतोष ब्यक्त किया गया। एमसीएच विंग खोह व सीएचसी मानिकपुर पर सीजेरियन प्रसव न कराए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए। 

अध्यक्ष ने जेएसवाई की समीक्षा सीएम डैशबोर्ड में होने के कारण विशेष ध्यान देते हुए लाभार्थियों के 90 प्रतिशत से अधिक के भुगतान किये जाने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं व बच्चों से सबंधित डेटा एचएमआईएस के सापेक्ष आरसीएच पोर्टल व ई कवच पोर्टल मे शत प्रतिशत समय से न फीड किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक को आरसीएच डाटा एचएमआईएस के बराबर किये जाने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवती महिलाओं को कार्य योजना के अनुसार बुलाकर मानक के अनुसार जाच कराए जाने, चिन्हित बच्चों को उचित श्रेणी में रखकर उपचार दिए जाने, सभी गर्भवती महिलाओं को काल सेंटर बनाकर परामर्श दिए जाने, संस्थागत प्रसव कराए जाने के निर्देश दिए गए। आशा के लक्ष्य 1005 के सापेक्ष 19 पद अभी भी रिक्त होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। अगली बैठक के पूर्व सभी पदों पर आशा चयनित किये जाने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा अधीक्षको को हेल्थ इंडीकेटर को सही किये जाने के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 10 अगस्त को होने वाले नेशनल डी वर्मिंग डे के विषय मे विस्तार से बताया गया। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूदद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0