ग्राम पंचायतो में कराए गए तीन वर्ष के कार्यों की होगी जांच

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं सीडीओ डीपी पाल की उपस्थिति में बैठक कर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विगत तीन...

Jun 23, 2026 - 10:34
Jun 23, 2026 - 10:34
 0  5
ग्राम पंचायतो में कराए गए तीन वर्ष के कार्यों की होगी जांच

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं सीडीओ डीपी पाल की उपस्थिति में बैठक कर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए कि विगत तीन वर्षों में जिन ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग एवं 15वां वित्त आयोग की धनराशि का सबसे अधिक भुगतान हुआ है उनके कार्यों का जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों की टीम गठित कर निरीक्षण कराया जाए। सर्वाधिक भुगतान वाली ग्राम पंचायतों का मुख्य विकास अधिकारी भी निरीक्षण करेगें। टीमें निरीक्षण में कराए गए कार्य, अभिलेखों का रखरखाव, टेण्डर प्रकिया एवं ठेकेदार कौन है सब देखेगें। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में आरआरसी एवं ई-रिक्सा संचालक की स्थिति भी देखेगें। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के कार्यों का सत्यापन सहायक विकास अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी से कराया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में कमियां पायी जाएगीं उनके सचिवों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0