उपचार में लापरवाही पर जिम्मेदार होंगें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी : सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई...

Apr 24, 2026 - 11:48
Apr 24, 2026 - 11:48
 0  6
उपचार में लापरवाही पर जिम्मेदार होंगें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी : सीडीओ

स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की हुई बैठक

चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

बैठक में गत माह में आयोजित कार्यवृत्ति का अनुमोदन व पूर्व बैठक के लिए गए निर्णय के अनुपालन आख्या पर चर्चा हुई। प्रसव लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति, स्टील वर्थ एवं इकाई पर मृत नवजात की स्थिति, गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, चाइल्ड रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण की स्थिति, ई-कवच पोर्टल पर डाटा की स्थिति, फैमिली प्लानिंग, आरबीएसके टीम की स्थिति, बच्चों को स्क्रीनिंग की स्थिति, यूपी हेल्थ डैशबोर्ड, एचआरपी चिन्हांकन, मंत्रा एप, मातृ मृत्यु समीक्षा, आशा भुगतान की स्थिति, रोगी कल्याण समिति, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, राष्ट्रीय क्षय रोग, वित्तीय प्रगति, आयुष्मान कार्ड, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस संचालन, एल वन फैसिलिटी, एफआरयू, मंत्रा एप, एनबीएसयू आदि बिंदुओ पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी इमरजेंसी में लगती है वह चिकित्सक भी ओपीडी करेंगे। अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। सभी चिकित्सालयों की अच्छी साफ सफाई रहे जो उच्चाधिकारी निरीक्षण करते हैं तो उस समय सभी अभिलेख अवश्य उपलब्ध कराएं जो अस्पतालों में निष्पोज्य सामग्री है उसकी नीलामी भी कराई जाए आशा आईडी में मरीजों को लिंक कराया जाए मऊ तथा पहाड़ी में शून्य है इसमें प्रभारी चिकित्सा अधिकारी देखें मऊ व राजापुर में एफआरयू की स्थिति ठीक नहीं है। इसमें सुधार किया जाए। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मरीज आपके यहां इलाज के लिए आते हैं उसमें जो गंभीर मरीज हो उन मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाए उसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता करें कि मरीज की स्थिति यह है क्या यहां इलाज संभव हो तभी वहां के लिए रेफर करें। नहीं तो अन्यत्र के लिए रेफर किया जाए। जितनी डिलीवरी होती है सभी का विवरण मंत्रा ऐप में फीडिंग अवश्य कराई जाए तथा समय से भुगतान भी कराया जाए। उन्होंने आरबीएसके टीम को निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों को चिन्हित करके पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए आप लोगों द्वारा सही से कार्य नहीं किया जा रहा है यह स्थिति अत्यंत खराब है, उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि जो विद्यालयों के बच्चों को गोली खिलाने के लिए विद्यालयों में दी गई है उसमें शिक्षकों को निर्देश जारी करें कि बच्चों को गोली अवश्य खिलाएं, आशाओं के जो पद रिक्त हैं उनको तत्काल भर्ती कराकर प्रशिक्षण दिलाया जाए आयुष्मान कार्ड की प्रगति ठीक नहीं है इसको बढ़ाया जाए उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो नीति आयोग के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं पर रैंकिंग शासन द्वारा की जाती है उन बिंदुओं पर जहां कमी है उसको फोकस करके कार्य किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार, डॉ एमके जतारया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीएल गुप्ता सहित समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0