सेंट थॉमस स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया...
चित्रकूट। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
शिविर का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक सुनील गौतम और पुरुषोत्तम मौर्य की देखरेख में किया गया। जिन्होंने सभी को योग के विभिन्न आसनों का सही तरीका सिखाया। इस विशेष अवसर पर शिक्षिका शशि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों से लेकर शिक्षकों तक सभी ने मिलकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया और प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। शिविर की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और योग के महत्व पर चर्चा के साथ हुई। इसके बाद, सभी प्रतिभागियों ने योग्य प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। बच्चों से लेकर शिक्षकों तक सभी ने मिलकर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बास्टिन ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा को अनुशासित करने की एक जीवन शैली है। योग को केवल वर्ष में एक दिन, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर औपचारिकता के रूप में नहीं अपनाना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। जब हम प्रतिदिन योग का अभ्यास करेंगे, तभी हमें इसके वास्तविक और दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ के सदस्यों ने प्रतिदिन सुबह योग करने की शपथ ली। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
