तहसील परिसर में इंडियन बैंक ने लगाया वाटर कूलर
आम जनता एवं तहसील में आने वाले फरियादियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर कर्वी में एक नए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया...
गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
चित्रकूट। आम जनता एवं तहसील में आने वाले फरियादियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तहसील परिसर कर्वी में एक नए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। इस वाटर कूलर के लग जाने से अब तहसील आने वाले सैकड़ों लोगों को शुद्ध और शीतल पेयजल की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।
इस वाटर कूलर के स्थापित होने से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों और यहां कार्य करने वाले अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को काफी सुविधा होगी।
इस अवसर पर अजय कुमार उपजिलाधिकारी कर्वी सदर एवं अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता एवं तहसील के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
