निःशुल्क पौध वितरण व वृहद भंडारे का हुआ आयोजन

धर्मनगरी  में आषाढ़ी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालु चित्रकूट परिक्रमा करने आते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के उत्तराधिकारी...

Jul 15, 2026 - 13:54
Jul 15, 2026 - 13:55
 0  6
निःशुल्क पौध वितरण व वृहद भंडारे का हुआ आयोजन

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के उत्तराधिकारी रामचन्द्र दास के सानिध्य में समाजसेवी विनोद प्रिंस केसरवानी ने किया आयोजन

चित्रकूट। धर्मनगरी  में आषाढ़ी अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालु चित्रकूट परिक्रमा करने आते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के उत्तराधिकारी रामचन्द्र दास के सानिध्य में समाजसेवी विनोद प्रिंस केसरवानी ने कर्वी शहर के बस स्टैंड पर निःशुल्क पौध वितरण व वृहद भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसकी शुरुआत व्यवसाई विनोद प्रिंस द्वारा मुख्य रुप से आचार्य रामचंद्र दास महाराज, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा, डॉ रचित पांडेय, प्रिया मसाला के निदेशक बृजेश त्रिपाठी, अधिवक्ता संघ पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता एडवोकेट,अरुण गुप्ता, विवेक अग्रवाल, पिंटू द्विवेदी, जगदीश प्रसाद गौतम, राम सागर चतुर्वेदी, कमलेश कुमार व सुनील जायसवाल सहित पत्रकार बंधुओं का स्वागत व पौध वितरण के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद आये सभी श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है कि हमारे व्यापारी भाईयों द्वारा आषाढ़ी अमावस्या के मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा का यह चित्रकूट का प्रवेश द्वार है यहां पर श्रद्धालुओं को भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है। अब पूज्य गुरुदेव के जन्मोत्सव पर जनवरी से जिला चिकित्सालय में दूर दराज से आने वाले मरीजों व तीमारदारों को सीता रसोई में एक रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ हवा व वातावरण की जरूरत है तो इसी लिए पौध वितरण किया गया है।

समाजसेवी विनोद प्रिंस केसरवानी ने कहा कि आषाढी अमावस्या के अवसर पर चित्रकूट में आचार्य रामचंद्र दास जय भैया के सानिध्य में इस व्रत भंडारे का आयोजन किया गया है जो हर अमावस्या में अनुवरत जारी रहेगा। वहीं पर्यावरण को बचाने के लिए आज पौध वितरण भी किया गया है। उन्होंने  इस अवसर पर पधारे सभी जिलेवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0