151 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

आगामी 17 दिसम्बर से शुरु होने वाले 151 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ के सम्बन्ध में सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ में बैठक आयोजित की गई...

Dec 9, 2025 - 10:28
Dec 9, 2025 - 10:28
 0  4
151 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

चित्रकूट। आगामी 17 दिसम्बर से शुरु होने वाले 151 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ के सम्बन्ध में सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ में बैठक आयोजित की गई। जिसमें चर्चा करते हुए महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह सभी के लिए गौरव का क्षण है कि चित्रकूट की पवित्र भूमि में 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। कहा कि यज्ञ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जो जिम्मेदारी जिसे दी गई है, वह उसे अच्छे से निभाये। महायज्ञ में देश भर से लोग आ रहें हैं, जो राष्ट्र कल्याण को लेकर मंथन करेंगे। बताया कि महायज्ञ में अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रमुख व देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या, प्रचारक प्रमुख स्वान्त रंजन, सह सरकार्यवाहक डॉ कृष्ण गोपाल, अरुण, क्षेत्र प्रचारक अनिल, वरिष्ठ प्रचारक अविनाश आदि शामिल होंगे। महायज्ञ के प्रथम दिन 17 दिसम्बर को प्रमुख अखाड़ों के संतों सहित झांकियों, हाथी-घोड़ों व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन 18 दिसम्बर को प्रातः आठ बजे से देव आवहन के साथ यज्ञ होगा, जिसके बाद सायं काल को सतसंग, प्रवचन, संगीत आदि कार्यक्रम होंगे। 19 दिसम्बर को प्रातः यज्ञ, यज्ञयोपवित और अन्य संस्कार व सायं को आकर्षक भव्य दीप महायज्ञ होगा। 20 दिसम्बर को प्रातः आठ बजे से यज्ञ की महापूर्णाहुति तथा वैवाहिक संस्कार का आयोजन होगा। कहा कि यज्ञ का आयोजन समरसता, लोक जागरण व सभी लोगों के कल्याण के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सम्पूर्ण मानव जाति, धर्म वर्ण के लोग, गरीब-अमीर बिना किसी भेदभाव के सम्मिलित होंगे। इस दौरान चर्चा करते हुए यज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

इस मौके पर रामचंद्र अग्रवाल, कमलाकांत उपाध्याय, गोपाल शुक्ल, सुरक्षा राजेंद्र तिवारी, एल पी तिवारी, रामानंद सिंह, अखंड प्रताप, केके त्रिपाठी, बृजेश, रामसरण, डॉ सोमदत्त, केशव शिवहरे, भवानीदीन यादव, संगीता करवरिया, माया प्रजापति, डॉ संध्या पाण्डेय, सुधा तिवारी, रामजानकी शुक्ला, डॉ राकेश मौर्य, भैरों प्रसाद मिश्र, दिनेश मिश्र, डॉ डीसी गुप्ता, डॉ संतोष मिश्रा, डॉ रजनीश सिंह, घनश्याम सिंह, रामू खरे, आरके तिवारी, सीताराम विश्वकर्मा, रामराज सिंह, प्रमोद मारावी, सुशील मिश्रा, विमला सिंह, प्रीति गुप्ता, अनीता सिंह, ममता द्विवेदी रेखा, रीता जोशी पटेल, राजेंद्र त्रिवेदी, संकल्प विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0