डॉ. बी.के. जैन ने एम्स रायपुर के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक एवं ट्रस्टी, पद्मश्री अलंकृत डॉ. बी.के. जैन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर...

“पेशेंट फर्स्ट” के संकल्प के साथ सेवाओं की समीक्षा, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने किया स्वागत
श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के निदेशक एवं ट्रस्टी, पद्मश्री अलंकृत डॉ. बी.के. जैन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के उपरांत शनिवार को उन्होंने पहली बार एम्स परिसर पहुंचकर संस्थान द्वारा संचालित सेवाओं का अवलोकन किया।
इस अवसर पर एम्स रायपुर के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, शासी परिषद के सदस्य, चिकित्सकीय एवं अचिकित्सकीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संस्थान की ओर से की जा रही विविध सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा डॉ. जैन को एम्स रायपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपने प्रथम प्रवास के दौरान उन्होंने रोगियों की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प “पेशेंट फर्स्ट” को दोहराया। साथ ही संस्थान की उपलब्धियों और चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा कर संतोष व्यक्त किया।
डॉ. जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी दूरदृष्टि, विनम्र नेतृत्व और सेवा निष्ठा से एम्स रायपुर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
What's Your Reaction?






