सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा

डीएम पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को देवांगना घाटी स्थित न्यू सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं, स्वच्छता...

Apr 25, 2026 - 11:09
Apr 25, 2026 - 11:11
 0  6
सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा

साफ-सफाई सहित अन्य इंतजाम सुधारने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को देवांगना घाटी स्थित न्यू सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : बांदा : सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी पड़ोसी गिरफ्तार

डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष के बाहर स्पष्ट रूप से संख्या अथवा नाम अंकित किए जाएं। उन्होंने परिसर में लगे सूचना पट्टों को नया और अधिक स्पष्ट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सर्किट हाउस की दीवारों पर चित्रकूट की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती वाल पेंटिंग, सीनरी लगवाने को कहा गया। कक्षों के सौंदर्यीकरण के लिए वार्म लाइट लगवाने तथा टेलीविजन को निरंतर रिचार्ज अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए। ताकि अतिथियों को असुविधा न हो। स्वच्छता के उच्च मानक सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। किचन में साफ सफाई पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्किट हाउस के मेन्यू में श्री अन्न को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को संचालित रखने के निर्देश दिए गए। मीटिंग हॉल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पीपीटी प्रस्तुतीकरण की व्यवस्था को ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से तकनीकी रूप से चेक करवाने के निर्देश दिए। अतिथि रजिस्टर का अवलोकन करते हुए कहा कि आगमन, प्रस्थान एंव बुकिंग का समय भी लिखें। सर्किट हाउस प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में दो कमरों की बुकिंग है और अब तक लगभग 50 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। 

इसके बाद जनपद मे निमार्णाधीन राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर देवगना का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि शासन द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष 18 प्रतिशत कार्य कराया जा चुका है। इसी क्रम में हाईकोर्ट के सर्किट हाउस के प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। राजस्व विभाग की टीम के साथ प्रस्तावित स्थल की भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रफल और पहुँच मार्ग का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के समय सहायक अभियंता निखिल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0