दृष्टि में दिव्यांग छात्राओं ने दिखाया हुनर

द हंस फाउंडेशन ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में दृष्टि संस्थान की दिव्यांग छात्राओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया...

Nov 15, 2024 - 04:43
Nov 15, 2024 - 04:45
 0  22
दृष्टि में दिव्यांग छात्राओं ने दिखाया हुनर

चित्रकूट। द हंस फाउंडेशन ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में दृष्टि संस्थान की दिव्यांग छात्राओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर 16 प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम मोहम्मद जसीम, दृष्टि संस्थान के जनरल सेक्रेटरी शंकर लाल गुप्ता, सचिव बलवीर सिंह, वर्षा गुप्ता, कॉपरेटिव बैंक बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, बाल विशेषज्ञ डीएस त्रिपाठी, प्रिंसिपल लल्लूराम शुक्ला, फाउंडेशन’ के उप प्रबंधक रजनीश कुमार पाल, परियोजना प्रबंधक रामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, संतोष कुमार मिश्रा, परियोजना समन्वयक राधा, अतुल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : आकर्षण का केन्द्र रहे ग्लास ब्रिज, टाइगर रिजर्ब के मॉडल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0