बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में मनाया गया समर्पण दिवस
बाबा हरदेव सिंह की पावन स्मृति में बॉदा से आए महात्मा पुष्पेन्द्र की उपस्थित में समर्पण दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग...
चित्रकूट। बाबा हरदेव सिंह की पावन स्मृति में बॉदा से आए महात्मा पुष्पेन्द्र की उपस्थित में समर्पण दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में सत्संग आयोजित हुआ। सत्संग समाप्ति के बाद सभी भक्तों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में संत निरंकारी मिशन बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज वं निरंकारी राजपिता रमित जी के सानिध्य में संत समागम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने सतगुरु के पावन दर्शन एवं अमृतमयी प्रवचनों को श्रवण कर आत्मिक शांति, आनंद एवं दिव्य प्रेरणा का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर महात्मा ने सतगुरु माता सुदीक्षा के संदेश को दोहराते हुये कहा कि बाबा हरदेव जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता, सेवा और प्रेमा भक्ति का दिव्य उदाहरण रहा। उन्होंने प्रेरित किया कि मानव जीवन का प्रत्येक क्षण सार्थक बने और हर पल इंसानियत, करुणा एवं मानवीय मूल्यों का प्रमाण प्रस्तुत करे। बाबा जी ने सदैव यही शिक्षा दी कि प्रत्येक व्यक्ति अपने भीतर मानवीय गुण विकसित कर निराकार का आसरा लेते हुए सार्थक एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीयें। उन्होनें बताया कि यदि किसी के जीवन में दुख, पीड़ा या संघर्ष है, तो कर्तव्य उसे बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रेम, संवेदनशीलता और सहयोग से उसे शांत करना है। अंत में सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने आशीर्वाद दिया कि प्रत्येक जीवन सेवा, सुमिरण और सत्संग को अपनी प्राथमिकता बनाएं। आयोजन के मध्य गीतकारों, कवियों और विचारकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हृदय की गहन अनुभूतियों को अभिव्यक्त किया। यह जानकारी मीडिया सहायक सचिन श्रीवास्तव ने दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
