गौ सेवक योगेश जैन को पशुपालन में मिला प्रथम स्थान
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान समारोह में पशुपालन में जिले का प्रथम पुरस्कार श्याम कृपा सदन को मिला...
चित्रकूट। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान समारोह में पशुपालन में जिले का प्रथम पुरस्कार श्याम कृपा सदन को मिला। श्याम कृपा के संस्थापक योगेश जैन ने कहा कि यह सतत प्रयास सभी गौ सेवकों एवं सहयोगियों का है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अच्छे नस्ल के गोपालन के लिए आगे आने को कहा तथा उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी से भी नैनो यूरिया एवं डीएपी के संबंध में संक्षिप्त चर्चा हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
