श्रावणी विश्वास के सितार वादन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में स्पीक मैके नई दिल्ली द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम हुआ...

Sep 8, 2025 - 09:58
Sep 8, 2025 - 09:58
 0  3
श्रावणी विश्वास के सितार वादन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में स्पीक मैके नई दिल्ली द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रसिद्ध सितार वादक श्रावणी विश्वास बनारस ने आकर्षक सितार वादन कर अपनी अद्भुत संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस विशेष यादगार कार्यक्रम से दर्शकों को संगीत की दुनिया में एक अद्भुत यात्रा पर जाने का अवसर मिला। इस मौके पर कलाकारों ने संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न रागों पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने स्पीक मैके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इससे शास्त्रीय संगीत को प्रोत्साहन मिलेगा। भारतीय ज्ञान परंपरा एवं संस्कृति उत्थान की दिशा में ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे सतत प्रयास की जानकारी दी। 

सितार वादक श्रावणी विश्वास के सितार वादन में राग शुद्ध सारंग पर आधारित तीन गतों की प्रस्तुति जिसमें मध्यालय, एकताल और तीनताल शामिल थे। भजन रघुपति राघव राजा रामष् की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। राग यमन पर आधारित फिल्मी गीतों की प्रस्तुति में जब दीप जले आना, लाल इश्क और नाम गुम हो जाएगा रहे। रागों पर आधारित फिल्मी गीतों की प्रस्तुति में जाने कहां गये वो दिन और मेरे ढोलना सुन ने समां बांध दिया। धुन शिव कैलाशो के वासी और राग देस, मांड, बिलावल पर आधारित प्रस्तुति हुई। तबला वादक के रूप में ज्ञान स्वरूप मुखर्जी और यश सोनकर रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विवेक फड़नीस, कार्यक्रम संयोजक और संचालन प्रियांशी सिंह व अभिषेक शुक्ला, संगीत इकाई ने किया। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0