पर्यावरण संरक्षण कर वसुंधरा का करें श्रंगार : कुलपति
संस्कार भारती जिला इकाई के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें केंद्रीय संगठन के द्वारा...
चित्रकूट। संस्कार भारती जिला इकाई के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें केंद्रीय संगठन के द्वारा निर्धारित रंगोली का सुंदर निर्माण जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के विद्यार्थियों ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि पृथ्वी को भारतीय संस्कृति में मां वसुंधरा के रूप में माना गया है। ऐसे में मां वसुंधरा के इस दिवस पर संकल्प लें कि पर्यावरण संरक्षण के द्वारा मां वसुंधरा का श्रंगार कर उन्हें सच्ची आस्था व समर्पण को व्यक्त करें तथा जनकल्याण के मंगल का मार्ग प्रशस्त करें। संस्कार भारती के द्वारा किया जा रहा प्रयास निश्चित रूप से पृथ्वी को जन चेतना के माध्यम से संयोजन का उत्कृष्ट प्रयास है। अंत में रंगोली के पश्चात संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री डॉ गोपाल कुमार मिश्र, जिला सचिव जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ प्रमिला मिश्रा, अधिष्ठाता डॉ निहार रंजन मिश्र, डॉ गुलाब धर, डॉ रवि प्रकाश शुक्ल, डॉ रमा सोनी, डॉ सुनीता श्रीवास्तव, डॉ नीतू तिवारी, डॉ राजेश कुमार शुक्ल, दृश्य कला विभाग प्रमुख डॉ संध्या पांडेय, जयवीर सहित विश्वविद्यालय व संस्कार भारती परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
