बरगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चला प्रशासन का बुलडोजर

मऊ तहसील के बरगढ़ क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला और सड़क किनारे के अवैध कब्जे धराशायी कर दिए गए...

Jun 25, 2026 - 10:40
Jun 25, 2026 - 10:40
 0  4
बरगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चला प्रशासन का बुलडोजर

चित्रकूट। मऊ तहसील के बरगढ़ क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला और सड़क किनारे के अवैध कब्जे धराशायी कर दिए गए। एसडीएम मऊ राम ऋषि रमन के नेतृत्व में बरगढ़ रेलवे बैरियर से लेकर थाना बरगढ़ के आगे तक तथा स्टेशन रोड पर जेसीबी मशीन लगाकर सड़क के दोनों ओर बने अवैध चबूतरों, टीनशेड, गेट व अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कराया गया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण दोनों मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति बनती थी और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। स्टेशन रोड पर अवैध कब्जों से रेलवे स्टेशन का दृश्य भी प्रभावित हो रहा था। ग्रामीण लंबे समय से इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। जिसके तहत एसडीएम राम ऋषि रमन के नेतृत्व में बुधवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटावाया गया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई से पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे तथा लाउडस्पीकर से भी स्वयं कब्जा हटाने की बार-बार चेतावनी दी गई थी। निर्धारित समय बीतने के बाद भी अतिक्रमण न हटाए जाने पर जेसीबी से कार्रवाई की गई। उन्होंने शेष अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने का अंतिम मौका देते हुए कहा कि अगले चरण में प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना व विधिक कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अखिल पाण्डेय, थाना प्रभारी रीता सिंह सहित पुलिस बल व राजस्व टीम मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0