ग्राम चौपाल में एडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ब्लाक मऊ के ग्राम पंचायत गाहुर में एडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों...
चित्रकूट। ब्लाक मऊ के ग्राम पंचायत गाहुर में एडीएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, शादी अनुदान योजना एवं खाद वितरण से सम्बन्धित, समूह गठन के माध्यम से स्वरोजगार एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस मौके पर चार शिकायते प्राप्त हुयी। जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत में बनी चकरोड पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की है। जिस पर एडीएम ने मौके पर उपस्थित लेखपाल को तीन दिवस के अन्दर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
