गोवर्द्धन पूजा कर अन्नकूट का छप्पन भोग लगाया

श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को रामनाम कीर्तन...

Oct 23, 2025 - 10:47
Oct 23, 2025 - 10:47
 0  6
गोवर्द्धन पूजा कर अन्नकूट का छप्पन भोग लगाया

चित्रकूट। श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित रघुवीर मंदिर (बड़ी गुफा) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को रामनाम कीर्तन के साथ बृज के भगवान और पर्वतों के राजा कहे जाने वाले गिरिराज गोवर्धन की पूजा विधिविधान और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर गोवर्धन भगवान को अन्नकूट के  छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर पद्मश्री डा बीके जैन, ऊषा जैन, डा ईलेश जैन सहित सदगुरू परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में भजन कीर्तन हुआ और भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चन हुई। साथ ही साधु भंडारे का भी आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0