जरूरतमंद बच्चों को मिली शिक्षा की नई उड़ान, हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

"हर बच्चे को शिक्षा, हर हाथ में कलम" के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा ने पोड़ाबाग स्थित जरूरतमंद बस्ती...

Aug 4, 2026 - 18:14
Aug 4, 2026 - 18:15
 0  18
जरूरतमंद बच्चों को मिली शिक्षा की नई उड़ान, हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन ने बांटी शैक्षणिक सामग्री

पोड़ाबाग बस्ती में कॉपियां, पेंसिल, स्नैक्स का वितरण, शिक्षा के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

बांदा। "हर बच्चे को शिक्षा, हर हाथ में कलम" के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन, बांदा ने पोड़ाबाग स्थित जरूरतमंद बस्ती में बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री एवं पौष्टिक स्नैक्स का वितरण किया। इस सामाजिक पहल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपियां, पेंसिल, रबर, कटर सहित बिस्किट और नमकीन वितरित किए गए। नई शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी बच्चे के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। ऐसे सामाजिक प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने बताया कि हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन लगातार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण से जुड़े जनहितकारी अभियान निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, महामंत्री शाहबाज़ खान 'हनी', संगठन मंत्री शेख रिज़वान, उपाध्यक्ष जावेद खान, सचिव उमर अली, कानूनी सलाहकार एडवोकेट समीर उल हक सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था ने समाज के लोगों से अपील की कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक बच्चे की शिक्षा का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ी को अधिक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0