बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो
जनपद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई...
- दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
- स्कॉर्पियो काटकर बाहर निकाले गए फंसे लोग, मौके पर तीन की मौत
- जिला अस्पताल में घायल ने तोड़ा दम, पुलिस ने कटर और क्रेन से निकाले शव
- हादसे की सूचना पर डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल मौके पर पहुंचे
बांदा। जनपद बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।
हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन और कटर मशीन की मदद से गाड़ी को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0
