प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
हमीरपुर-महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल...
- सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
- जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन
- अखिलेश यादव से सांसद अजेंद्र लोधी का इस्तीफा लेने की मांग
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी से गरमाई सियासत
बांदा। हमीरपुर-महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए समाजवादी पार्टी और सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की गई कि वे सांसद अजेंद्र लोधी से तत्काल इस्तीफा लें और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाएं।
भाजपा नेताओं का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
गौरतलब है कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप लगा है। इसी को लेकर भाजपा लगातार विरोध दर्ज करा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
