अप्रैल की शुरुआत महंगाई के झटके से, LPG से पेट्रोल-डीजल तक बढ़े दाम
अप्रैल महीने की शुरुआत आम जनता के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आई है। महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल...
कमर्शियल सिलेंडर 215 रुपये तक महंगा, पेट्रोल 7 और डीजल 25 रुपये बढ़ा—मिडिल ईस्ट संकट का असर
नई दिल्ली। अप्रैल महीने की शुरुआत आम जनता के लिए महंगाई का बड़ा झटका लेकर आई है। महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल तक की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ा है।
तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195 से 215 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। मार्च माह में पहले ही दो बार बढ़ोतरी के बाद यह तीसरी बार कीमतों में इजाफा किया गया है। इसके अलावा 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर के दाम में भी 51 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति में बाधा के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। इसी कड़ी में Shell India ने 1 अप्रैल से अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। कंपनी के अनुसार पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।
उदाहरण के तौर पर बेंगलुरु में सामान्य पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.85 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 129.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं सामान्य डीजल 123.52 रुपये और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।
इससे पहले Nayara Energy ने भी अपने देशभर के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी के देशभर में 6000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका सीधा असर भारत में ईंधन और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है।
कुल मिलाकर अप्रैल की पहली तारीख आम जनता के लिए ‘महंगाई डे’ साबित हुई, जिससे रोजमर्रा के खर्चों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0
