दिव्यांग की पुकार पर रुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों को भेज सुनी उसकी समस्याएं

महाराज जी आपसे मिलना चाहता हूं पुलिस आने नहीं दे रही, दिव्यांग के पुकार पर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में मां पाटेश्वरी जी के दर्शन पूजन..

दिव्यांग की पुकार पर रुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अधिकारियों को भेज सुनी उसकी समस्याएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)

महाराज जी आपसे मिलना चाहता हूं पुलिस आने नहीं दे रही, दिव्यांग के पुकार पर शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन में मां पाटेश्वरी जी के दर्शन पूजन के लिए जाते समय मुख्यमंत्री योगी रुक गए। अधिकारियों को भेज उसकी समस्याएं सुनी।

जनपद में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार कि सुबह शक्तिपीठ देवीपाटन में मां पाटेश्वरी जी के दर्शन पूजन के लिए मुख्यमंत्री को जाते समय सुरक्षा कारणों से लोगों को रोक दिया गया था काफी लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए शक्तिपीठ पर जुटे थे। तुलसीपुर निवासी राजू पुत्र मोहम्मद बेकल जिसके दोनों पैर रेल दुर्घटना में कट गए थे। मुख्यमंत्री से मिलने की आस में शक्ति पीठ पर आया हुआ था। जिसे सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा घेरे के पास ही रोक रखा था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी जी से मांगी देश की समृद्धि

मुख्यमंत्री को दर्शन के लिए जाता देख दिव्यांग ''महाराज जी आपसे मिलना चाहता हूं पुलिस आने नही दे रही,, कहते हुए भीड़ से आवाज देने लगा। जिस पर मुख्यमंत्री वही रुक अधिकारियों को भेज उसकी पीड़ा जानी। दिव्यांग राजू इलेक्ट्रॉनिक ट्राईसाईकिल चाह रहा था जिसे अधिकारियों ने शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया। दिव्यांग की आवाज पर मुख्यमंत्री को रुकते देख मौजूद लोगों ने तथा दिव्यांग ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों की समीक्षा, बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात को लेकर शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करते हुए जनपद के उतरौला तहसील क्षेत्र के पालापुर बाढ़ राहत केंद्र पर पहुंचे थे। यहां राहत सामग्री वितरण के उपरांत मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण करते हुए शुक्रवार शाम 6:10 बजे शक्तिपीठ मंदिर पहुंचे थे। यहां रात्रि विश्राम के उपरांत आज शनिवार सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  पीएम आवास योजना : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को 05.51 लाख लाभार्थियों को बांटेंगे चाभी

यह भी पढ़ें - यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन कर्मचारियों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1