5 से 8 अक्टूबर तक क्यों रहेगा बाँदा में शटडाउन? जानिए पूरा कारण
5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शटडाउन (विद्युत आपूर्ति बंद)...
राम जानकी पंप कैनाल परियोजना के तहत 33 केवी लाइन निर्माण कार्य हेतु शटडाउन की घोषणा
बांदा। जनपद बांदा में निर्माणाधीन राम जानकी पंप कैनाल स्टेज-1 एवं स्टेज-2 ग्राम गंछा के अंतर्गत 33 केवी विद्युत लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य मैसर्स एस.एम.एम. इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ द्वारा कराया जा रहा है।
निर्माण कार्य के दौरान 220 केवी विद्युत उपकेंद्र तिंदवारी रोड बांदा से जुड़ी 33 केवी मेडिकल लाइन, जो वर्तमान में ऊर्जीकृत है, निर्माण क्षेत्र के मध्य से होकर गुजर रही है। सुरक्षित निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए इस लाइन पर 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शटडाउन (विद्युत आपूर्ति बंद) रखा जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि शटडाउन अवधि के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कारण नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवधि में आवश्यक तैयारियां कर लें।
विभागीय स्तर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्माण कार्य हेतु आवश्यक शटडाउन उपलब्ध कराया जाए और कार्य अवधि के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विद्युत विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह असुविधा विकास कार्य की दिशा में एक आवश्यक कदम है।
What's Your Reaction?
Like
11
Dislike
0
Love
0
Funny
2
Angry
3
Sad
1
Wow
0

