महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर लगे आरोपों पर लोकसभा में हंगामा, शिवसेना ने किया बहिर्गमन

महाराष्ट्र मामले को सदन में उठाए जाने पर आपत्ति जताते हुए...

Mar 22, 2021 - 11:02
Mar 22, 2021 - 11:05
 0  4
महाराष्ट्र के गृहमंत्री पर लगे आरोपों पर लोकसभा में हंगामा, शिवसेना ने किया बहिर्गमन

लोकसभा में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त के आरोपों के मद्देनजर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बडा बदलाव, भैयाजी जोशी की जगह लेंगे दत्तात्रेय होसबाले

वहीं मामले को सदन में उठाए जाने पर आपत्ति जताते हुए शिवसेना ने सदन से बहिर्गमन किया। सोमवार को सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राकेश सिंह ने इस मामले को उठाते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की मांग की।

इस पर शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने सदस्यों को शांत कराते हुए उन्हें सीट पर लौटने को कहा। इस बीच, सदन के पटल पर महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने की कार्यवाही पूरी की गई।

यह भी पढ़ें -  ईशा गुप्ता ने शेयर की अपनी बिकिनी फोटोज़, उड़ाई फैंस की नींद

सदन में बीमा (संशोधन) विधेयक-2021 पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष के सदस्यों ने महाराष्ट्र का मुद्दा उठाया। इस पर ऐतराज जताते हुए शिवसेना सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 3
Wow Wow 0