नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर कई जिलों में नमाज के बाद हंगामा, प्रयागराज में पथराव लाठीचार्ज

पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ लगातार दूसरे जुमा पर यूपी में मुस्लिम समुदाय के..

Jun 10, 2022 - 06:49
Jun 10, 2022 - 06:57
 0  2
नुपुर शर्मा की टिप्पणी को लेकर कई जिलों में नमाज के बाद हंगामा, प्रयागराज में पथराव लाठीचार्ज

पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ लगातार दूसरे जुमा पर यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलग अलग जिलों में प्रदर्शन किया। प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में हंगामा और नारेबाजी हुई। सबसे ज्यादा स्थिति प्रयागराज में बिगड़ गई। यहां के अटाला में जुमे की नमाज के बाद पहले नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके  बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हुए तो आंसू गैस के गोलो छोड़े गए। हवाई फायरिंग भी की गई। पथऱाव में आईजी राकेश सिंह भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस वाले जख्मी हुए हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : अवैध खनन की सच्चाई आई सामने, खान अधिकारी हटाये गए, मुख्यालय से संबद्ध

उपद्रवियों ने एक ट्राली में आग लगा दी है। पुलिस उन्हें आगजनी से रोकने के लिए हवाई फायरिंग की। डीएम, एसएसपी और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। कई आरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं। डेढ़ घंटे लगातार पत्थरबाजी हुई। एडीजी ने प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी नहीं बंद पर सख्ती की चेतावनी दी है। आरपीएफ ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा इसके बाद भी रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही।

प्रयागराज में डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार भी जुमे की नमाज से पहले चौक जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे और लोगों से शांति की अपील की। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस की सतर्कता के बावजूद अटाला चौराहा और उसके आसपास की गलियों में मौजूद नाबालिग लड़कों को आगे करके अराजकतत्वों ने बवाल करा दिया। गली से लड़कों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें - यमुना नदी पर एक और रेलवे पुल की सौगात, जल्द ही पुल पर पूरी रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

वहीं, सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हंगामा किया। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की। हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। देवबंद के मुस्लिम बहुल इलाकों के सभी बाजार बंद रहे। रशीदिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद अचानक कुछ लोग सड़कों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस के समझाने बुझाने पर न मानने के चलते पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने पर सभी तितर-बितर हो गए। इस दौरान माहौल बिगाड़ने को लेकर 6 से 7 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। 

मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद एकाएक माहौल गरमा गया। नमाज के बाद युवाओं की टोली ने जुलूस निकाल कर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और फांसी की मांग कर डाली। नारे लगाते हुए तमाम युवा नूपुर शर्मा को फांसी दो फांसी दो की आवाज लगाते हुए निकले। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में संवेदनशील इलाकों में पुलिस जगह-जगह लगातार भ्रमण कर रही है। जुमे की नमाज को देखते हुए व्यापक पुलिस प्रबंध कराए गए थे।

यह भी पढ़ें - भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत, ट्रेन नेपाल जायेगी और अयोध्या, चित्रकूट होते हुए इन स्टेशनों में जाएगी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 3
Sad Sad 3
Wow Wow 2