जंगल में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ इस किशोर ने किया गलत काम

जिले के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बालिका अपनी बकरी चराने पास के जंगल में गई थी। जहां उसके साथ 16 वर्षीय किशोर ने ...

Aug 9, 2023 - 03:59
Aug 9, 2023 - 04:14
 0  4
जंगल में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका के साथ इस किशोर ने किया गलत काम

बांदा,

जिले के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बालिका अपनी बकरी चराने पास के जंगल में गई थी। जहां उसके साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका कक्षा 5 और किशोर कक्षा 9 का छात्र है।

यह भी पढ़ें-पुलिस लाइन में बडा हादसाः जर्जर बैरक का एक हिस्सा गिरा,सिपाही की मौत

मंगलवार को बालिका रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए अपने गांव के समीप ही जंगल में ले गई थी। कुछ देर बाद वहां अपनी बकरी लेकर 16 वर्षीय किशोर भी आ गया। जिसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका के रोने पर वह मौके से भाग निकला। दुष्कर्म पीड़िता बालिका रोते हुए अपनी बकरियों को लेकर घर वापस आई और पूरी घटना की जानकारी मां को दी।

यह भी पढ़ें-मुंबई से वाया चित्रकूट, बांदा होते हुए गोरखपुर होकर सिवान के लिए चली यह स्पेशल AC ट्रेन

 इस पर मां अपनी बेटी को साथ लेकर कमासिन थाने पहुंची और घटना से संबंधित तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से बातचीत भी की।

यह भी पढ़ें-दुर्घटना में मृत पुलिस कर्मी को शोक सलामी, डीआईजी एसपी ने दी श्रद्धांजलि 


इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अतर्रा जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही किशोर में दुष्कर्म किया है। जिसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0