इस निर्दयी बेटे ने अपनी मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी

यूपी के जनपद बांदा में कलयुगी बेटे ने सोते समय मां की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना...

Dec 12, 2022 - 01:17
Dec 12, 2022 - 01:31
 0  7
इस निर्दयी बेटे ने अपनी मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी

बांदा

यूपी के जनपद बांदा में कलयुगी बेटे ने सोते समय मां की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब नातिन दादी को खाना देने पहुंची। जो चारपाई में खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख कर उसने चीखना शुरू कर दिया। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : चलती हुई रोडवेज बस में अचानक लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़

बिसंडा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी शिवकलिया (75) पत्नी छोटा प्रसाद शनिवार की रात घर में सो रही थी। तभी उसके छोटे पुत्र रामू ने उसे दबोच लिया। उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद रामू ने शव को चारपाई के नीचे लिटा दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब उसकी नातिन अंजली शिवकलिया को भोजन देने गई। देखा तो दादी चारपाई के नीचे खून से लथपथ पड़ी हुई थी। शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। अंजली ने दादी की मौत की खबर अपने पिता को बताई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और पड़ोस के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें - देवांगना पहाड़ी चित्रकूट एयरपोर्ट से यह 19 सीटर विमान अब भरेंगे उडान, गुरुग्राम की कंपनी को मिला लाइसेंस

इस बारे में क्षेत्राधिकारी बबेरु आर के सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल में पाया कि हत्यारा मानसिक रुप से विक्षिप्त है। जो अक्सर घर वालों को परेशान करता था। घर के लोग भी उससे परेशान थे। बड़े भाई लाला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें - भार्गव नर्सिंग होम में दिसंबर के इन 2 दिनों में लगेगा फ्री मेडिकल कैंप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0