यमुना में बहकर आ रही लाशें, लापता लोगों की नहीं तो, फिर किनकी है यह लाशें

एक सप्ताह पहले यमुना नदी के मरका घाट में सवारियों से भरी नाव पलट जाने से प्रशासन के मुताबिक 15 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी..

Aug 19, 2022 - 05:50
Aug 19, 2022 - 05:51
 0  8
यमुना में बहकर आ रही लाशें, लापता लोगों की नहीं तो, फिर किनकी है यह लाशें

बाँदा,

एक सप्ताह पहले यमुना नदी के मरका घाट में सवारियों से भरी नाव पलट जाने से प्रशासन के मुताबिक 15 लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। इनमें से सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 13 लाशें से बरामद हो चुकी है। बुधवार और गुरूवार को फतेहपुर के किशनपुर क्षेत्र में तीन और लाशें बरामद हुई थी। जिनकी लापता लोगों के परिजनों ने शिनाख्त नहीं की है। जिससे अभी भी नदी में डूबे फतेहपुर और बांदा के दो लोगों की तलाश जारी है। अब सवाल उठता है कि जो लाशें यमुना नदी में बहकर आ रही है। अगर लापता लोगों की नहीं तो, फिर यह लाशों कहां से आ रही हैं और किनकी लाशें है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : ओमनी वैन का टायर फटने से एक की मौत, पांच घायल

पड़ोसी जनपद फतेहपुर के किशनपुर क्षेत्र में बुधवार व गुरुवार को तीन शव बरामद हुए हैं, लेकिन सभी शव पानी में ज्यादा समय तक डूबे रहने के कारण इतने क्षत विक्षत हो गए हैं कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। बरामद शवों में 2 महिलाओं के शव हैं। इनमें एक महिला की उम्र 20 वर्ष आंकी गई है। दूसरी महिला की उम्र 40 के आसपास होगी। अब तक जो 2 शव बरामद नहीं हुए, इनमें एक गौरी ताला गांव की उजरिया है जबकि दूसरा फतेहपुर जनपद का राजू है। इनके परिजनों ने इन शवों को पहचानने से इंकार कर दिया है। उजरिया का पति व देवर राकेश आदि हर रोज यमुना नदी उसे खोजने जाते हैं।

उनका कहना है कि अब आंखे भी तलाश करते-करते थक गई हैं। लेकिन वह हार नहीं मान रहे हैं। अपनी ओर से उसे खोजने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। रिश्तेदारों से भी मदद ले रहे हैं। नदी के दोनों पाटों की ओर वह उसकी खोजबीन अभी तक कर चुके हैं। बताते चलें कि यमुना नदी में हादसा होने के बाद एनडीआरएफ और  एसडीआरएफ के साथ पीएसी के जवान व गोताखोर लगातार सर्च अभियान में लगे रहे। चार दिन पहले एनडीआरएफ की टीम वापस चली गई है। इस दौरान यमुना नदी मैं लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर तक जल स्तर 97. 98 मीटर पहुंच गया है। ऐसी स्थिति में डूबी हुई नाव और दो लापता लोगों के शवों को ढूंढ पाना मुश्किल लग रहा है।

यह भी पढ़ें - एसडीआरएफ की टीम नहीं ढूंढ पाई डूबी नाव, दो महिलाओं की लाशें और मिली

यह भी पढ़ें - यमुना नदी में 15 लोगों की जल समाधि के बाद, अधूरे पड़े पुल की आई याद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2