राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता में क्षेत्र की छात्रा ने पाया दूसरा स्थान
राठ विकासखंड के ग्राम बसेला में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने जनपद स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता...
राठ(हमीरपुर)। राठ विकासखंड के ग्राम बसेला में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा ने जनपद स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसे जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया है।
बताते चलें कि महिला महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित जनपद स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान अविष्कार प्रतियोगिता में जिले के सातों विकास खण्ड से पांच-पांच छात्रों ने सहभागिता की थी। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बसेला की छात्रा दीक्षा ने दूसरा स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसे डीएम घनश्याम मीणा, बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद इत्यादि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं छात्रा को विज्ञान के प्रति शिक्षा देने वाले एआरपी मसरूर हाशमी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश त्रिपाठी, स्कूल की विज्ञान अध्यापिका चेतना अग्रवाल, मोहिनी सिंह, मुन्ना खान इत्यादि अध्यापक मौजूद रहे।
रिपोर्ट : अमित निगम, (राठ) हमीरपुर...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
