सदर विधायक ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने बाल विकास परियोजना उरई शहर में अपने गोद लिये 03 ...

Jul 24, 2023 - 13:46
Jul 24, 2023 - 13:48
 0  2
सदर विधायक ने आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

जालौन,

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने बाल विकास परियोजना उरई शहर में अपने गोद लिये 03 आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सुनीता वर्मा केन्द्र इन्द्रानगर वार्ड-11, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सीमा देवी केन्द्र न्यू पटेल नगर वार्ड-16 एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री अनीता गोयल केन्द्र सुशील नगर वार्ड-17 मौके पर उपस्थित मिली।

यह भी पढ़ें- मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकीं शालिनी यादव भाजपा में होंगी शामिल



सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा को आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति संतोषजनक मिली तो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सराहना की। मौके पर उपस्थित लाभार्थियों से आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाले अनुपूरक पुष्टाहार (ड्राई राशन) की जानकारी ली। लाभार्थियों ने बताया कि प्रत्येक माह ड्राई राशन मिलता है। साथ ही केन्द्रों पर उपलब्ध पुष्टाहार वितरण पंजिका का सत्यापन किया।

यह भी पढ़ें- होटल में 14 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म,स्‍कूल से घर लौटते समय हुई घटना

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0