गोकशी के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

गोकशी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से आला कत्ल बरामद कर जेल भेजा है...

Feb 28, 2024 - 04:20
Feb 28, 2024 - 04:25
 0  23
गोकशी के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

चित्रकूट। गोकशी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से आला कत्ल बरामद कर जेल भेजा है। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : पुलिस ने पत्नी समेत चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि बीती चार फरवरी को बरगढ़ थाना क्षेत्र के महरजा जंगल में एक बैल व एक सांड की हत्या कर मांस ले जाने की सूचना सुबेदार कोल ने पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ जयकरन सिंह के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस व एसओजी टीम ने चन्नाड हर्दी कला गांव की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग से मंगलवार की सुबह तीन आरोपियों को स्कार्पियो व आला कत्ल समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़े : अस्पताल, विद्यालय व किशोर सम्प्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने नाम पता प्रयागराज जिले के पूरामुक्ती अहमदपुर असरौली निवासी मो फैजान पुत्र अब्दुल कयूम, खेढ़ुहा निवासी मो नैस पुत्र मो इरफान व मरियाडीह निवासी सद्दाम पुत्र मो शकील बताया है। कब्जे से दूसरे नंबर प्लेट की स्कार्पियो, तमंचा, कारतूस, छूरा, स्टील राड, बांका बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनो आरोपियों को जेल भेजा है। एसपी ने बताया कि पहले भी ऐसी घटनाएं की हैं। जिनके मामले खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाही होगी। शेष आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पूर्व मंत्री सहित 6 ज्ञात व 10 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस टीम में बरगढ़ थाना प्रभारी राकेश मौर्या, दरोगा पवन कुमार प्रधान, रामअधार सिंह, सिपाही रंजीत यादव, रोहित यादव, एसओजी टीम के सिपाही जितेन्द्र कुशवाहा, नितेश समांधिया, रोहित सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, आशीष यादव, राघवेन्द्र, पवन राजपूत रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0