बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण कों बचाने का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे...

Jul 3, 2024 - 00:16
Jul 3, 2024 - 00:19
 0  1
बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण कों बचाने का लिया संकल्प

सपाईयो ने पौधरोपण कर पर्यावरण रक्षा का लिया संकल्प

चित्रकूट(संवाददाता)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे पौधरोपण सप्ताह के तहत मंगलवार को देवांगना स्थित बजरंग आश्रम में बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण कों बचाने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़े : हाथरस हादसा : सूरज पाल जेल से छूट कर बन गया कथावाचक

इस दौरान सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर्यावरण प्रेमी है। सपा सरकार के समय उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिये बहुत काम किया। एक दिन में पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण प्रेमियों कों प्रोत्साहन राशि देंकर हौसला बढ़ाने का कार्य किया था। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता साहबलाल द्विवेदी, चंद्रभान यादव, राम प्रसाद वर्मा, रोहित यादव, डा. सुरेश, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : यूपी एग्रोटेक नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0