झाँसी रेल मंडल के 06 प्रमुख स्टेशनों पर "विभाजन की विभीषिका" पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 14 अगस्त को सम्पूर्ण देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जा...

Aug 13, 2024 - 09:39
Aug 13, 2024 - 09:43
 0  1
झाँसी रेल मंडल के 06 प्रमुख स्टेशनों पर "विभाजन की विभीषिका" पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
फ़ाइल फोटो

झाँसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 14 अगस्त को सम्पूर्ण देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर झाँसी रेल मंडल के 06 प्रमुख स्टेशनों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ 14 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे स्वतंत्रता सेनानियों के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन झाँसी मंडल के गणमान्य व्यक्ति, मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, और अन्य अधिकारीगण करेंगे। इस मौके पर स्थानीय जनसमुदाय भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेगा।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश : रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए नि:शुल्क रहेगी बस यात्रा

झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी, ग्वालियर, बाँदा, ललितपुर, उरई, और खजुराहो रेलवे स्टेशनों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की यह प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें विभाजन के समय हुए पलायन और कठिनाइयों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को उस समय की विभीषिका से अवगत कराना है।

इसके साथ ही, झाँसी मण्डल के अन्य स्टेशनों पर भी डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसे स्क्रीन पर देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में जिला अस्पतालों के लिए तैयार किये जा रहे आईसीयू विशेषज्ञ

स्वतंत्रता दिवस 2024 के उपलक्ष्य में देशभर में “हर घर तिरंगा” अभियान भी मनाया जा रहा है, जिसमें झाँसी रेल मंडल के सभी कर्मचारी अपने घरों में तिरंगा फहराने के साथ-साथ तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम हमें न केवल विभाजन के कड़वे अनुभवों की याद दिलाता है, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व को भी उजागर करता है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी ने 1036 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर बोले हमला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0