यमुना नदी उफान पर, दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, 2 गांव खाली कराए गए

जनपद बांदा में केन नदी और यमुना नदी में बाढ़ आ जाने से नदी के किनारे आवाद गांव बाढ़ की चपेट में आ गए..

यमुना नदी उफान पर, दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा, 2 गांव खाली कराए गए

जनपद बांदा में केन नदी और यमुना नदी में बाढ़ आ जाने से नदी के किनारे आवाद गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। खासकर पैलानी तहसील के अंतर्गत चिल्ला में यमुना नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार करके 1 मीटर ऊपर बह रहा है। जिससे इस इलाके के दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। साथ ही 2 गांव ऐसे हैं जिन्हें खाली कराकर गांव के लोगों को सुरक्षित बाढ़ चौकियों पर भेज दिया गया है। राहत और बचाव कार्य प्रशासन द्वारा शुरू कर दिए गए हैं। अभी भी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

जनपद के शिमला कस्बे के जिला कटनी के पास से ज्वेलरी गुजरी यमुना नदी में पिछले कई दिनों से जलस्तर बढ़ रहा है बुधवार को जल स्तर खतरे का निशान पार कर गया जिससे इस क्षेत्र के 2 दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां के जसपुरा, चिल्ला, पैलानी, तारा खजूरी, दोहतारा, नरी, सिंधन कला, अदरी, लसड़ा, मरझा, पड़ेरी, नांदा देव, पडोरा, पिपरोदर,अमचौली,गंडोला आदि गांव बाढ़ की चपेट में है। गांव के संपर्क मार्गाे में पानी आ गया है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : बढ़ाई गई फीस को लेकर छात्रो का क्रमिक अनशन लगातार तीसरें दिन भी जारी

जिससे गांव के लोगों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। गांव के लोग अपने अपने गांव में फंसे हैं या फिर नाव के सहारे इधर उधर आ जा रहे हैं। पैलानी तहसील की 17 बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। इसमें ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस क्षेत्र के नांदादेव गांव का पुरवा शंकरपुरवा पूरी तरह से घिर गया है। इसी तरह गडोला गांव में भी पानी भर गया है। जिससे इन दोनों गांव को खाली करा लिया गया है। 

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक यमुना का जलस्तर खतरे का निशान पार करके 100.78 मीटर पहुंच गया है और अभी भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वही केन नदी का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है लेकिन नदी का जलस्तर घट रहा है। यहां खतरे का निशान 104 मीटर है। अभी भी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर पानी बह रहा है। इस बीच जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करके राहत कार्यों का जायजा लिया और राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें - रहस्यमय बीमारी से एक ही गांव में चार बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने बांदा के तीन थानों में नवनिर्मित हॉस्टल व विवेचना कक्षों का किया लोकार्पण

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
4
wow
2